आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई इस बैठक में संगठन जिला प्रभारी लालसिंह झाला, जिलाध्यक्ष एवं विधायक अर्जुन सिंह बामनिया और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना, वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आगामी चुनावों के लिए मजबूत उम्मीदवारों के चयन पर मंथन करना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन जिला प्रभारी लालसिंह झाला ने वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण स्थानीय विकास और ग्रामीण रोजगार पर बड़ा संकट आ गया है। मनरेगा योजनाओं के संचालन में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और योजनाओं के नाम बदलने के बावजूद जमीनी स्तर पर ग्रामीणों को रोजगार मिलने में भारी नाकामी हाथ लगी है। इसके अलावा अधिकारियों के कुप्रबंधन और जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नौकरशाही का प्रभाव बढ़ने से आम जनता के रोजमर्रा के काम लटक रहे हैं तथा भ्रष्टाचार में लगातार बढ़ोतरी हुई है।
जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आगामी चुनाव को पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट ऐसे कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए जो लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़कर लगातार संगठन के लिए काम कर रहे हैं, क्योंकि निष्ठावान और ईमानदार कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। सभी दावेदारों का फीडबैक लेकर योग्य और जीतने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने और कांग्रेस की विचारधारा व जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी लगातार युवाओं को संगठन में आगे बढ़ाने की वकालत करते हैं। इसी तर्ज पर पंचायत और निकाय चुनावों में भी युवाओं को अधिक अवसर देकर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिले और पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत हो सके। नानालाल निनामा ने कांग्रेस को हमेशा गरीब, किसान और आमजन के हितों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी बताया और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। रमीला खडिया ने कहा कि टिकट भले ही किसी एक व्यक्ति को मिले, लेकिन उसे जिताने की संपूर्ण जिम्मेदारी पूरे संगठन और कार्यकर्ताओं की होगी। बैठक को अब्दुल गफ्फार, राजेश टेलर, कृष्णपाल सिंह सिसोदिया और हंसमुख सेठ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता एडवोकेट इमरान खान पठान ने किया तथा आभार संगठन महासचिव मनीष एन त्रिवेदी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती रेशम मालवीया, डॉ. विकास बामनिया, राकेश सेठिया, धर्मेंद्र तेली, नवाब फौजदार, केशवचंद्र निनामा, देवबाला राठौर, सेवालाल कलाल, मुकेश जोशी, शैलेन्द्र भट्ट, रितेश नानी, शैलेन्द्र वोरा, प्रज्ञा, शाहरुख खान, सुभाष निनामा, चंदा डामोर, अरविंद डामोर, दशरथ सिंह वाघेला, विनोद शर्मा, बुरहान रतलामी, साजिद नायक, भरत मेरावत, मोहन परमार, संजय जैन, निखिल श्रीमाल, अजय मईडा, रामलाल डिंडोर, अंकित निनामा, दलजी पाटीदार, रुपेश जैन, फखरी रतलामी, तुफैल अहमद सिंधी, जाहिद अहमद सिंधी, सईद परवाना, इमरान चौहान, परमेश्वर नायक, इकबाल लोखंडवाला, सुशील श्रीमाल, रजनीकांत खाब्या, जवान सिंह गरासिया, देवीलाल, असहाब हुसैन, रफीक मंसूरी, शहनाज बी, गायत्री खांट, अनीता सिसोदिया, लता निनामा, मिलन चाहिल, सुनील मीणा, न्याजुल्लाह चौहान, कमरुन्निसा, धनेश्वर यादव, भरत यादव और नटवर लबाना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद
रहे।
Continue With Google
Comments (0)