राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर पुराने जख्म हरे हो गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 25 सितंबर 2022 के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उस दिन की घटना को कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ बगावत के रूप में पेश किया जाता है जबकि यह पूरी तरह गलत है और वास्तविकता कुछ और थी.

 

उन्होंने कहा है कि 25 सितंबर 2022 की घटना हाईकमान के खिलाफ बगावत नहीं, सचिन पायलट के खिलाफ थी. साथ ही कहा कि उस समय वे स्वयं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार थे और यह पद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था. उन्होंने कहा कि वे इस अनपढ़ नेता नहीं हैं कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी को केवल मुख्यमंत्री पद के लिए छोड़ दिया जाए.